दिनांक 21 जून 2026 को रामकृष्ण मिशन आश्रम, इण्डियन योग एसोसिएशन, झारखंड एवं मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान रांची के सुदूर ग्राम अनगडा का बंधुवाडीह में “विश्व योग दिवस” मनाया गया, जहां लगभग 310 प्रतिभागियों ने एक साथ सुश्री रूपा कुमारी के निर्देशन में सामान्य योग अभ्यास किया । कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। कार्यक्रम का मुख्य विषय “योगा फॉर हेल्थी एजिंग ” रहा। इसके अलावा रामकृष्ण मिशन के निर्देशन मे रांची के 23 केंद्रों में लगभग 1094 प्रतिभागियों ने योग अभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरसू पंचायत की मुखिया श्रीमती सुमित्रा देवी ने सबको संबोधित करते हुए नियमित कम से कम 10 मिनट का भी अभ्यास करने को प्रोत्साहित किया , वहीं इंडियन योग एसोसिएशन झारखंड के सदस्य श्री रवि प्रकाश ने भी योग की उपयोगिता को बताया। आश्रम की ओर से गये श्री गौतम पाण्डेय जी ने योग के अलावा वृक्षारोपण पर भी जोर दिया । आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानन्द जी ने आशीर्वचन के रूप में योग युक्त झारखंड , रोग मुक्त झारखंड के मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नियमित योग अभ्यास करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमेशा मन में भगवान का नाम लेते हुए काम करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, वार्ड सदस्य सुखदेव बेदिया, योग गुरु प्रीतम बनिक, VSS सचिव मोहन बेदिया GAP एवं ASSK के शिक्षकों ने अपना सहयोग दिया।




