दिनांक 20 जून अप्रैल 2026 को रामकृष्ण मिशन आश्रम, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, मोराबादी, रांची के सभागार से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व संध्या पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया|
कार्यक्रम का थीम हमेशा की तरह योग युक्त झारखण्ड, रोगमुक्त झारखण्ड को साथ में रखते हुए “yoga for healthy agging” रहा|
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्र पाठ से हुआ। आश्रम के सह सचिव स्वामी अन्तरानंद जी ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य वक्ता के रूप में रांची के प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन डॉक्टर संजय जी ने योग को स्वास्थ्य रक्षा के लिए जरूरी बताया। इण्डियन योग एसोसियन, झारखंड के सचिव श्री अमित कुमार ने मुख्य विषय पर योग की उपयोगिता को बताया। आश्रम के योग शिक्षक ने 7 मिनट योगा ब्रेक करवाया। मुख्य अतिथि के रूप में रांची के ट्रैफिक एस पी श्री राकेश सिंह जी ने सबों को नियमित योग करने को प्रेरित किया। उन्होंने भक्ति योग को भी जीवन के लिए अनिवार्य बताया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता डॉ अभिषेक महेश्वरी, सुश्री श्रद्धा एवं देव कुमार भट्टाचार्य तथा आसन प्रतियोगिता के विभिन्न सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
आश्रम के स्वामी भवेशानंद ने पुरे कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताया एवं बताया कि स्वामी विवेकानन्द ने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी जो, जंगल, पहाड़, झोपड़ी इत्यादि से निकलेगा और आज ये हकीकत में होता हुआ नजर आ रहा है।उन्होंने यौगिक, नैतिक एवं जैविक झारखण्ड की परिकल्प की , जिस उद्देश्य की प्राप्ति में आज का उत्सव मदद करेगा|
कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री कृतिका सिन्हा के द्वारा की गई। कार्यक्रम के आयोजन में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट , रांची, इंडियन योग एसोसियन, झारखंड एवं मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, रांची ने अपना योगदान दिया।