दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, रामकृष्ण मिशन आश्रम, मौराबादी, रांची के तत्वावधान में खेत बचाओ अभियान एवं उर्वरक का संतुलित उपयोग अभियान का शुरुआत किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि एवं कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ‌द्वारा पूरे देश में 1 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय कृषि मंत्री, भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान द‌द्वारा मध्यप्रदेश के रायसन से किया गया।
दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, रांची में इस अवसर पर आई.सी.ए. आर. अटारी, पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डी. वी. सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी रांची, उरीय वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार सिंह, के.वी.के., रांधी, बुडमू प्रखंड के बी.टी.एम्. एवं अन्य गण्यमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अतिथीयों का स्वागत करते हुए डॉ. अजीत कुमार सिंह ने अभियान के उद्देश्यों पर विस्तृत तकनीकि जानकारी दी। उनहोंने मिटटी को बचाने में पोषक तत्वों का उचित प्रबंधन, उर्वरकों का संतुलित उपयोग एवं जलवायु अनुरूप कृषि तकनीकियों की विस्तृत जानकारी दी।
आई.सी.ए. आर. अटारी पटना जोन-4 के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. डी. बी. सिंह ने देश में खाद को आयात करने में एक लाख सत्तर हजार करोड़ रूपये से भी अधिक सब्सिडी को कम करने एवं खेत में उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने का आह्वान किया। उहोंने देश में अभी तक चौबीस करोड मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाये जाने एवं जआंच पर आधारित उर्वरकों का उपयोग कर कृषि में उत्पादन बढाने एवं खा‌द्यान में आत्मनिर्भर होने की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर दिव्यायन कृषि विज्ञान के वैज्ञानिक डॉ. नेहा राजन, डॉ. विशाखा सिंह, ई. ओ. पी. शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेश कुमार ने किया।
इस कार्यक्रम में लगभग रांची जिला के 100 से भी अधिक किसान एवं युवक उपस्थित थे।