रांची : दिनांक28 मार्च  2026 को रामकृष्ण मिशन आश्रम,  मोराबादी, रांची एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अंतर्गत मोरारजी देसाई रास्ट्रीय योग संसथान के संयुक्त तत्वाधान में आश्रम के दिव्यायन प्रागंण सहित राज्य के अन्य जगहों पर  अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का “100 Days countdown to IDY2026” कार्यक्रम के अन्तर्गत 85वॉ  दिवस  का आयोजन दो सत्र में किया गया । 

            प्रथम सत्र के अन्तर्गत सुबह 6.30 से 8.00 बजे तक आश्रम से जुड़े हुए झारखण्ड के जंगल, झाड़, नदी, मैदान, पहाड़ के लगभग 22 केन्द्रों में  लगभग 1300 प्रतिभागियों ने  एक ही  समय में सामान्य योग प्रोटोकॉल का  अभ्यास किया । 

दूसरे सत्र में 03.00 बजे से सेमिनार का भव्य आयोजन आश्रम के सभागार  में किया गया।|  इस कार्यक्रम में आश्रम  का विषय   “योग युक्त झारखण्ड, रोग मुक्त झारखण्ड ” रहा, जिसे आश्रम के द्वारा ही  कई वर्षों से अपनाया गया है। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में बॉक्सिंग के द्रोणाचार्य अवॉर्डी श्री बी बी मोहंती ने  इस अवसर पर अपनी बाते रखते हुए कहा कि  योग की उपयोगिता को देखते हुए खेलों के प्रशिक्षण में योग को शामिल किया गया है

            दुसरा सत्रकी शुरुआत  आश्रम के सह सचिव स्वामी अंतरानंद जी के स्वागत भाषण से हुआ । उन्होंने सबों का स्वागत करते हुए कहा कि योग का जीवन में जरूरत के विषय पर बताया।   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य के हास्य योग के प्रमुख श्री अजीत ने हास्य योग करवाया।

मुख्य वक्ता के रूप में आरोग्य केंद्र, भोपाल से  आए डॉ रमेश टिवानी ने कहा कि शरीर के अंदर के कचड़े ही ज्यादातर रोग का कारण है। अतः शारीरिक सफाई के लिए नेचुरोपैथी का उपयोग करना चाहिए। 

अंत में आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद जी ने अपने आशीर्वचन में योग की उपयोगिता को बताया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा दी। उन्होंने स्वयं को अपने उद्गम से जोड़ने को योग बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि जैसे कि नदी में रखे हुए सिक्कड़ को पकड़कर नदी की धार का मुकाबला कर सकते है। इसी तरह ईश्वर को साथ रखकर हम संसार के कठिनाइयों का मुकाबला कर सकते है।इस अवसर पर योग शिक्षक श्री प्रीतम बनिक ने योगा ब्रेक करवाया, जिसे कोई भी व्यक्ति, कहीं भी प्रतिदिन  अल्प समय  के लिए  करके शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। इस अवसर पर योग के क्षेत्र में कार्य कर रहे श्री जगदीश सिंह, श्री अमित कुमार, सुश्री रानी रंजनी, श्री अंजन कुमार, श्री किशोर कुमार माझी  एवं श्री आर आर पाणिग्रही   को सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में मंच का संचालन सुश्री श्रद्धा कीर्ति  एवं अंजन कुमार ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पतंजलि योग समिति , राँची एवं कमांडो डिफेन्स अकादमी, राँची ने अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर श्री किशोर कुमार, श्री सूरज कुमार, श्री प्रफुल्ल एवं आश्रम के अन्य सदस्यों ने अपना योगदान दिया ।