आज दिनांक 12 मार्च 2025 को बुडमू प्रखंड के लावागाडा में नाबार्ड, रांची द्वारा प्रायोजित जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, मोराबादी, रांची द्वारा आयोजित किया गया| कार्यक्रम में संस्थान के कृषि अभियंता ओ. पी. शर्मा तथा बुडमू प्रखंड के प्रमुख श्री सत्यनारायण मुंडा ने जल संरक्षण की तकनीक पर विस्तृत जानकारी दी| इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण पर ग्रामीणों के बीच जागरूकता लाना था| लावागाडा में टी.सी.बी. और सी.सी.टी. के माध्यम से पानी को रोकने का प्रयास किया गया है जिससे गाँव में पानी का स्तर धीरे-धीरे ऊपर हुआ है| इस क्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्र, मोराबादी, रांची द्वारा जैविक कृषि को बढ़ावा देने के कई कार्यक्रम आयोजित किये गए है जिससे ग्रामीणों में कृषि के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है| जागरूकता कार्यक्रम में लावागाडा के आसपास के सैकड़ो किसान उपस्थित हुए थे| इस अवसर पर लावागाडा के कृष्णा महतो, अखिलेश महतो, मुकेश महतो, लालेश्वर कुमार, सुखलाल महतो सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे|