रामकृष्ण मिशन आश्रम, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, मोराबादी, रांची के तत्वावधान में रांची जिले के अनगड़ा, बुडमू एवं बेड़ो प्रखंड में अंतर विवेकानंद सेवा संघ के बीच फूटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आश्रम के सचिव स्वामी आवेशानंद जी महाराज, श्री मित्रजित चौधरी, महाप्रबंधक, सी.सी.एल., श्री अभय कुमार दूबे, आयकर विभाग, प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ मुखर्जी, अधिवक्ता, उच्च न्यायालय रांची: श्री ललीत त्रिपाठी, सचिव, रोटरी क्लब, डॉ. अजीत कुमार सिंह वरीय वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, रांची, स्वामी भक्तिशानंद महाराज, श्री राजेंद्र साही मुंडा जिला परिषद् एवं अन्य गण्यमान लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेताओं को आश्रम के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य सेवा संघ के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं का क्षमतावर्धन वृ‌द्धि एवं सेवा संघ को सशक्त करना था।