नया भारत गढ़ने के उद्देश्य से ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उनमें खेल भावना और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए अखंडानंद शिक्षा एवं संस्कार केंद्र खरकु टोली, हेसल पीड़ी एवं गेसवे के बच्चों के बीच पाठ्य एवं खेल सामग्री वितरण किया गया l
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना, उन्हें अध्ययन के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा खेलकूद के माध्यम से उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री का वितरण किया गया। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी, उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित स्वामी सुखमयानंद महाराज जी ने ASSK एवं विद्यार्थियों के पंचशील के बारे में बताया I आश्रम के सचिव महाराज जी ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र का वास्तविक भविष्य उसकी युवा पीढ़ी और बच्चों में निहित होता है। यदि बच्चों को बचपन से ही अच्छी शिक्षा, नैतिक मूल्य, अनुशासन एवं संस्कार प्रदान किए जाएं, तो वे आगे चलकर एक जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्ति बन सकते हैं।
कार्यक्रम मे स्वागत भाषण विवेकानंद सेवा संघ के सचिव राजेन्द्र महतो ने दिया, बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, हेसलपीड़ी पंचायत का मुखिया कुशेन्द्र पाहान, श्री श्री माँ सेवा केन्द्र 2 के सदस्य, मां सारदा समिति मोराबादी के अनिमा बासु आदि ने संबोधित किया,
धन्यवाद ज्ञापन कामेश्वर महतो अध्यक्ष सीड विलेज द्वारा किया गया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से हीरा लाल महतो, रंजीत महतो, महावीर मुंडा, फलीद्र महतो, पार्वती देवी, पिंकी देवी, बसंती देवी, श्रेया कुमारी, कौशल्या देवी, उर्मिला देवी, अशोक महतो, दिनेश महतो, जलेश्वर महतो एवं जितेन्द्र कुमार महतो आदि उपस्थित थे।





