कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि प्रभाग) झारखण्ड सरकार तथा दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र. रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय रखी कर्मशाला-सह-खेत बचाओ अभियान 2026 का आयोजन दिनांक 20 नवम्बर 2026 को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियाँ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती निर्मला भगतः समेती निदेशक श्री रमाशंकर प्रसाद सिंह; आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानन्दः जिला अग्रणी प्रबंधक, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी रांची, आत्मा के उपनिदेशक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान डॉ. अजीत कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए झारखण्ड जिले में रबी फसल का आच्छादन बढ़ाने एवं प्राकृतिक खेती के द्वारा मिटटी एवं जल का संरक्षण संभव होने तथा मिटटी जांच पर आधारित संतुलित खाद का उपयोग करने का आह्वान किया।
जिला कृषि पदाधिकारी रांची में जिले में रबी फसलों का आच्छादन इस वर्ष ज्यादा होने की जानकारी दी। इन्होंने जिले में धान की खेती के बाद परती जमीन में दलहनी एवं तेल्हानी फसलों का आच्छादन बढ़ाने का आह्वान किया। इन्होंने खेल बचाओ अभियान के अंतर्गत पूरे माह में 540 कार्यक्रम बी.टी. एम्. एवं ए.टी.एम.द्वारा पूरा करने के लिए इनके कार्यों की सराहना की।
जिला पशुपालन पदाधिकारी ने सरकार की मुख्य मंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इन्होंने जिले के 305 पंचायतों में सरकार द्वारा आयोजित कैंप में फसलों एवं पशुओं का बीमा सुरक्षा/किसान क्रेडिट कार्ड के द्वारा किसानों को लाभ लेने का आह्वान किया।
आश्रम के सचीव् स्वामी भवेशानन्द महाराज ने जिले में रबी फसलों की आच्छादन बढ़ाने के लिए सिचाई की सुविधा, कृषि ऋण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इन्होंने प्राकृतिक सम्पदा का सदुपयोग कर गाँव का विकास से भारत देश को विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया।
सहायक गन्ना विकास पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जागरूक होने का आह्वान किया। इन्होंने किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए सरकारी पदाधिकारियों से जानकारी लेने का आह्वान किया।
समेती निदेशक में सरकारी माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने एवं जिले में टपक सिचाई की असीम संभावनाओं एवं फसल विविधिकरण की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने रबी कार्यशाला के द्वारा पदाधिकारियों से किसानों की समस्याओं का हल ईमानदारी एवं मेहनत से करने का आह्वान किया। इन्होंने कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनिकी की जानकारी एवं किसानों को प्रशिक्षित करने एवं उनकी आमदनी को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी ने सरकार की 14 कृषि फार्म में ब्रीडर सीड़ का उत्पादन एवं सरसों की सत्यापित बीज का उत्पादन किये जाने की जानकारी दी। इस अवसर पर दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कांके प्रखंड के प्रखंड तकनिकी पदाधिकारी श्री प्रदीप सरकार, सहायक प्रखंड तकनिकी पदाधिकारी, जिला कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं जिले का विभिन्न गाँव से कुल 265 उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. रबिन्द्र कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री सप्तमी झा ने किया।





