आज दिनांक 24.2.2025 को दिव्यायन कृषि विज्ञान केन्द्र, मोराबादी, राँची में पी.एम. किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त हस्तांतरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय सेठ, माननीय रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं वर्त्तमान सांसद राँची उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन बौदिक मंत्रोचारण एवं स्वामीजी को पुष्प अर्पित कर किया गया। आश्रम के सचिव श्रीमत् स्वामी भवेशानन्दजी महाराज ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं आश्रम के द्वारा उत्पादित सामग्रियों को देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री संजय सेठ के द्वारा राँची जिले के 3 किसान श्री संतोष बेदिया (ड्रीप सिंचाई से प्राकृतिक खेती), श्री मनरखन महतो (मधुमक्खी पालन), श्री दीपेन्द्र बेदिया (प्राकृतिक खेती) एवं दो महिला श्रीमती पार्वती देवी को नयी तकनीकों एवं प्रजातियों द्वारा कृषि में आमदनी बढ़ाने एवं श्रीमती सोनी देवी को तेलहन एवं धान्य फसलों का मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अंगवस्त्र एवं स्वामीजी के मेमेन्टो देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानन्द महाराज ने अध्यक्षीय भाषण में उन्नत भारत, विकसित भारत की परिकल्पना पर किसान सम्मान समारोह आयोजन के अन्तर्गत मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारियों को स्वागत किया। स्वामी जी ने किसानों को देवदूत एवं अन्नदाता बनकर राष्ट्र के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी ने देश में 9.67 करोड़ लोगों को लगभग 22 हजार करोड़ रूपया किसानों के खाते में सीधे हस्तांतरित किए जाने की जानकारी दी। राँची जिला के 1 लाख 23 हजार किसानों के खाते में किसान सम्मान निथि हस्तांतरित होने की सूचना दी।
मुख्य अतिथि श्री संजय सेठ ने सूचित किया कि सन् 2019 से किसानों को प्रति वर्ष 6000 रूपये दिया जा रहा है। इस अवसर पर इन्होंने डी.बी.टी. के माध्यम से अभी तक 3,67,000/- करोड़ रूपया हस्तांतरित किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की गरीब कल्याण योजना, उज्ज्वला योजना, अन्त्योदय योजना एवं फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम राँची जिले के विभिन्न प्रखण्डों से लगभग 300 किसान उपस्थित थें। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रसार समन्वयक स्वामी भक्तीशानन्द, कार्यक्रम समन्वयक प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. भरत महतो, डॉ. नेहा राजन, डॉ. विशाखा सिंह, ई. ओ. पी. शर्मा, प्रक्षेत्र सहायक प्रदीप महतो, घनश्याम उराँव, रवि उराँव इत्यादि उपस्थित थे।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, राँची द्वारा प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज के मूल्य संवर्धन पर प्रदर्शनी लगायी गयी थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रबिन्द्र कुमार सिंह ने किया ।