राँची, 17 मार्च 2026: Steel Authority of India Limited (SAIL) के CSR इकाई के अंतर्गत रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, राँची के सहयोग से आज वार्षिक खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 7 अखंडानंद शिक्षा एवं संस्कार केंद्रों (ASSK) के लगभग 250 बालक एवं बालिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रतियोगिता में कक्षा 0 से 4 एवं कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका), कक्षा 6 से 8 के लिए विशेष 200 मीटर दौड़, योग तथा कबड्डी जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SAIL CSR (Chief of Communication) के श्री उज्जवल भास्कर ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों का उत्साह और खेल भावना सराहनीय है। उन्होंने स्वामी जी के त्याग, सेवा और निस्वार्थ भाव को अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर SAIL के श्री शैलेश भारती (GM, HR) ने कहा कि बच्चों का उत्साह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई और रामकृष्ण मिशन का कार्य सदैव सराहनीय रहा है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर संचालन की कामना की।
रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भावेशानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया तथा जैविक खेती के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम में श्री के. एस. सहा (GM Finance, SAIL), श्री ओ. पी. दुबे तथा आश्रम के स्वामी भक्तिशानंद महाराज सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को शील्ड, योगा मैट, टी-शर्ट एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजेंद्र साही मुंडा, मालिया बेदिया, विकास कुमार, प्रीतम बनिक, किशोर कुमार मांझी, प्रदीप महतो, अनूप पॉल, रवि उरांव, सावना बेदिया, सुखराम बेदिया, जितेंद्र कुमार महतो, बालेश्वरबेदिया, सुलदीप महतो सहित सभी ASSK शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।





