मोराबादी (रांची) : आज दिव्यायन कृषि विज्ञान केन्द्र, रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची के तत्वावधान में निदेशालय पुनर्वास (डी.जी.आर.) प्रायोजित भूतपूर्व सैनिकों का कौशल प्रशिक्षण का विधिवत शुभारम्भ समारोह का आयोजन किया गया| यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निदेशालय पुनर्वास (डी.जी.आर.), रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से किया गया| समारोह की शुरुआत पूर्वाहन 11.00 बजे मुख्य अतिथि कर्नल (रिटायर्ड) श्री एस. के. गुप्ता, उपनिदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय, रांची; स्वामी भवेशानंद, सचिव; स्वामी अंतरानंद, सह-सचिव, रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत स्वामी भवेशानंद द्वारा अंगवस्त्र, दिव्यायन के जैव उत्पाद एवं स्वामीजी की पुस्तक देकर किया गया|

मुख्य अतिथि ने भूतपूर्व सैनिकों को प्रोत्साहित करते हुए प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्यों को पूरा कर देश को विकसित भारत बनाने का आह्वान किया| इन्होंने सैनिकों को सेवानिवृत होने के पहले अपने कार्यालय से सभी दस्तावेज को सही करने एवं सरकारी योजनाओं का फायदा लेने हेतु जागरूक होने के आवश्यकता पर बल दिया| 

दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने दिव्यायन परिसर में अनुशासन एवं पूरी लगन से डेयरी, मुर्गीपालन एवं बकरीपालन प्रबंधन में प्रशिक्षण लेकर सेवानिवृत होने के बाद स्वरोजगार के द्वारा आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया|

स्वामी भवेशानंद महाराज ने स्वागत संबोधन में भूतपूर्व सैनिक प्रशिक्षनार्थियों को देश को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रेरित किया| उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों का कौशल प्रशिक्षण के उपरान्त स्वामीजी के आदर्शों के अनुरूप नए भारत गठन करने का एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की| इन्होंने सैनिकों को आश्रम के अनुशासन के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण लेकर तथा मूल्यों पर आधारित शिक्षा के द्वारा अपने लक्ष्य को पूरा करने एवं स्वनियोजित होने का आह्वान किया| स्वामीजी ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक क्लास के साथ-साथ योग एवं नैतिक शिक्षा के समन्वयन के द्वारा देश को विकसित भारत बनाने में सक्रीय भूमिका होने की अपील की|

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 जुलाई से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी|

मौके पर दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के श्री ओ. पी. दुबे, श्री संजय डिंडा, ई. ओ. पी. शर्मा, ई. विकास कुमार, श्री गंभीर कुमार महतो एवं कूल 38 भूतपूर्व सैनिक व अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे| 

संस्थान के सह-सचिव स्वामी अंतरानंद महाराज ने धन्यवाद ज्ञापन किया|

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रबिन्द्र कुमार सिंह ने किया|