दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची के तत्वावधान में आई.सी.ए.आर. अटारी पटना जोन-4 प्रायोजित स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। विदित है की यह कार्यक्रम 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक विभिन्न आई.सी.ए.आर. संस्थानों, कृषि विज्ञान केन्द्रों, विश्ववि‌द्यालयों एवं अन्य संस्थानों में आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र रांची ‌द्वारा स्वच्छता शपथ, अवशिष्ट प्रबंधन, वेस्ट टू आर्ट, पर्यटन स्थलों तालाबों की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करना, जल संरक्षण इत्यादि पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किये जा रहे हैं।
संस्थान के सचिव महाराज ने इस कार्यक्रम की व्यापक उद्देश्यों को पूरा करने का आह्वान किया। इन्होंने गांवी में नई तकनीकी दवारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम करने एवं स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने एवं जैविक कृषि के द्वारा टिकाऊ खेती, मिटटी का स्वास्थ्य को सुधारने एवं कृषि उत्पादकता एवं उत्पादन बढ़ाकर नवयुवको को स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गाँधी के सपनों को पूरा करने एवं आत्मनिर्भर होने की प्रेरणा दी।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम की रुपरेखा एवं पखवाड़ा में विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
संस्थान के कृषि अभियंता ओ.पी. शर्मा ने विभिन्न तकनीकि के द्वारा गाँव में स्वच्छता रखने, फसल अवशेष प्रबंधन एवं मल्चिंग के ‌द्वारा जल संरक्षण तथा वैस्ट डीकम्पोजर तकनीकि द्वारा कम्पोस्ट खाद बनाने, वायोगैस एवं अन्य ग्रीन तकनीकियों की विस्तारपूर्वक जानकारी कृषकों को दी।
इस कार्यक्रम में लगभग 1500 किसानों एवं सैकड़ों युवकों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरुकता किया गया ।