दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची में 5 दिवसीय सूक्षम सिंचाई प्रणाली स्थापना एवं रखरखाव पर प्रशिक्षण का आज समापन हो गया। यह प्रशिक्षण आई.सी.ए.आर., अटारी, जोन-4 के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण 4 से 8 अगस्त 2025 तक दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची में आयोजित की गयी। प्रशिक्षण में बेड़ो प्रखंड के WDC-PMKSY2.0 अंतर्गत रांची जिला के मॉडल वाटरशेड रांची WDC-01/2021-22 के 27 सक्रिय किसान उपस्थित थे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के ई. ओम प्रकाश शर्मा द्वारा सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों की दक्षता एवं प्रभावशीलता बढ़ाने पर तकनीकी सत्र एवं मैदान स्तर पर प्रदर्शन (इन-सिटू डेमॉस्ट्रेशन) प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर आश्रम के प्रशिक्षण समन्व्यक स्वामी ईश्वरानंद महाराज, वरीय वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार सिंह, राज्य तकनीकि विशेषज्ञ ई. नारायण कुमार मिश्रा, श्री शिव संकल्प, श्री दीपक कुमार पासवान, वासिम अकरम, रौशनी होरो, श्री राजेश सहाय सहित सभी प्रशिक्षनार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान JSWM के राज्य तकनीकी विशेषज्ञ श्री नारायण कुमार मिश्रा एवं राज्य कार्यक्रम प्रबंधक श्री शिव संकल्प ने भी प्रतिभागियों को सिंचाई दक्षता में वृद्धि, तकनीकी प्रक्रियाएँ एवं सामुदायिक प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी प्रदान की।
यह प्रशिक्षण न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे प्रतिभागियों में स्थायी कृषि पद्धतियों और जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अपनी खेती में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक उपयोगी पहल बताया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आर. के. सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. विशाखा सिंह, डॉ. नेहा राजन, श्री दीपक पाहान का भी सहयोग रहा।


