आज दिनांक 29 मई को दिव्यायन कृषि विज्ञान केन्द्र, रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची एवं आत्मा, रांची के संयुक्त तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारम्भ पुर्वहन्न 10.00 बजे माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ; सिल्ली विधायक माननीय श्री अमित कुमार; स्वामी भवेशानंद, सचिव, रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची एवं जिला कृषि पदाधिकारी श्री रमाशंकर प्रसाद द्वारा किया गया| यह कार्यक्रम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आई.सी.ए.आर. अटारी, पटना, जोन-4 के दिशा निर्देश में किया गया| कार्यक्रम की शुरुआत स्वामीजी; मुख्य अतिथि माननीय श्री संजय सेठ एवं अन्य अतिथियों द्वारा आई.सी.ए.आर. गीत और दीप प्रज्ज्वलन से हुई| दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं अभियान की रूप रेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी|
मुख्य अतिथि माननीय श्री संजय सेठ ने कहा की इस कार्यक्रम के दौरान देश के 731 कृषि विज्ञान केंद्र, 113 आई.सी.ए.आर. संस्थान एवं 2170 वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के बीच सीधा संवाद कर उन्नत तकनीकियों की जानकारी दी जाएगी| इन्होंने प्रधान मंत्री की संकल्प 2047 तक देश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने का आह्वान किया|
विशिष्ठ अथिथि माननीय विधायक सिल्ली श्री अमित कुमार ने रांची जिलें में कृषि विज्ञानं केंद्र के द्वारा उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की|
जिला कृषि पदाधिकारी श्री रमाशंकर प्रसाद ने विकसित कृषि संकल्प अभियान में सरकार की विभिन्न योजनाओं, मिटटी स्वास्थ कार्ड बना कर किसानों को उचित खाद का उपयोग किये जाने सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी|
संस्थान के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज ने स्वामीजी के सपनों को पूरा करने में किसानों की अहम् भूमिका होने तथा प्राकृतिक खेती के द्वारा कृषि में लागत कम करने, मिटटी के स्वास्थ को सुधार करने हेतु विस्तृत जानकारी दी|
कार्यक्रम में आई.सी.ए.आर. के वैज्ञानिकों द्वारा धान, लाह एवं सब्जियों की खेती सम्बंधित तकनीकि जानकारी दी गई| इफ्को के श्री चन्दन कुमार जी ने धान एवं अन्य फसलों में नैनों यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग कर 10-15 प्रतिशत उपज में वृद्धि होने की जानकारी दी| किसानों के बीच में इफ्को द्वारा किट का वितरण किया गया|
इस अवसर पर डॉ. राघव ठाकुर, डॉ. सुरेश कुमार एवं डॉ. सुदर्शन विश्वास ने भी कृषकों को प्राकृतिक खेती सम्बंधित जानकारी दी|
कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र के श्री प्रफुल्ल सीओ एवं धन्यवाद ज्ञापन कृषि अभियंता श्री ओ.पी. शर्मा ने किया| इस कार्यक्रम में रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 350 किसान उपस्थित थे|







