दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची में उन्नत कृषि यंत्र का उपयोग, संचालन एवं मरम्मत पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हो गया। यह प्रशिक्षण आई.सी.ए.आर., अटारी, जोन-4 के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण 26 से 30 अगस्त 2025 तक दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची में आयोजित की गयी प्रशिक्षण में चान्हों प्रखंड के 24 सक्रिय किसान उपस्थित थे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के ई. ओम प्रकाश शर्मा ने उन्नत कृषि यंत्र का उपयोग, संचालन एवं मरम्मत पर तकनीकि जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियंत्रण विभाग में प्रत्यक्ष अवलोकन (एक्सपोजर विजिट) भी कराया गया।
इस अवसर पर आश्रम के प्रशिक्षण समन्व्यक स्वामी ईश्वरानंद महाराज, वरीय वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार सिंह सहित सभी प्रशिक्षनार्थी उपस्थित थे।
यह प्रशिक्षण न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे प्रतिभागियों में स्थायी कृषि पद्धतियों एवं उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग करने के प्रति जागरुकता भी बढ़ी है। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अपनी खेती में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक उपयोगी पहल बताया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आर. के. सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. विशाखा सिंह, डॉ. नेहा राजन, श्री दीपक पाहान एवं शिबू बेदिया का भी सहयोग रहा।
प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें 10 बैटरी चालित स्प्रयेर, 5 मैज शेलर, अजोला एवं लगभग 150 निम्बू के पौधे भी दिए गए।






